Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही गाना छा गया है। पवन सिंह के गाने को बार-बार देखा जा रहा है, यही वजह है कि झट से इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिग के दम पर वो छाए रहते हैं। पवन सिंह का सिक्का बॉलीवुड में भी चल पड़ा है। भोजपुरी गानों का जलवा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी दिखाया है। इस साल एक्टर के कई गाने रिलीज हुए। हाल में ही एक और नया गाना रिलीज हो गया है। दो दिन पहले ही रिलीज हुआ ये गाना सोशल मीडिया पर छाया गया है। इस गाने का नाम ‘बियाहल महिला’ है और इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अब ये गाना धमाल मचा रहा है। इस गाने को दो दिन के भीतर ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। अब इस गाने को चलाने के पीछे पावर स्टार पवन सिंह का ही सीधा हाथ। उनकी फैन फॉलोइंग का जादू एक बार फिर चला है और फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
गाना ‘बियाहल महिला’ सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। पवन सिंह ने इस गाने में अभिनय के साथ ही आवाज दी है। इस गाने में उनका साथ भोजपुरी स्टार महिला सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। दोनों की आवाज का असर अब इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है। उनके सुरों की मिठास लोगों के दिलों में उतर रही है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह थिरकती नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने की वीडियो क्वालिटी भी दमदार है। इस गाने का प्रोडक्शन काफी अच्छे से किया गया है, जिससे जाहिर हो रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काफी सुधार हो रहा है।