Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों टीवी एक्ट्रेस और हाल में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने वाली अकांक्षा पुरी के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। अब दोनों का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों में छा जाते हैं। एक्टर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं। उनके स्टाइल की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे आज कल एक्टर टीवी हसीना अकांक्षा पुरी के साथ खूब नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में वर्कआउट करते हुए भी कई वीडियो पोस्ट करते हैं। अकांक्षा पुरी ने हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। वो खेसारी लाल यादव के साथ ‘लटक जइबा’ गाने में नजर आई हैं। ये गाना इन दिनों खूब वायरल है। गाने की बढ़ रही पॉपुलेरिटी के बीच ही खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स खासा खुश नहीं हैं और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वे जिम में एक साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे कैप्शन दिया है, ‘हमारे स्टाइल का लटक जइबा’। इस वीडियो में दोनों पुलअप कर रहे हैं। खेसारी लाल याद की गोद में लटककर अकांक्षा पुरी पुलअप करती दिख रही हैं। दोनों के इस वीडियो को देख लोग फूहड़ और अश्लील बता रहे हैं। वैसे इससे पहले भी दोनों ने साथ में एक जिम वीडियो साझा किया था जिसे देखने के बाद लोगों ने तारीफें भी की थी। उस वीडियो में दोनों स्ट्रेचिंग करते नजर आए थे और वीडियो में एक्ट्रेस की सुपरफिट बॉडी भी दिखी थी।